Showing posts with label मोहम्मद रफी. Show all posts
Showing posts with label मोहम्मद रफी. Show all posts

Friday, February 20, 2009

मुझे घेरे लेते हैं बाहोँ के साए.....


एक संगीतकार जिसकी याद आते ही मन में जलतरंग सी बज उठे। जीहाँ मैं जयदेव की बात कर रहा हूँ। वह संगीतकार जिसकी धुनों में भारतीय संगीत अपने पूर्ण सौन्दर्य के साथ बिखरा पडा है। चाहे शास्त्रीय धुनें हों चाहे लोकसंगीत या फ़िर ग़ज़ल हो जयदेव हर जगह अप्रतिम हैं। संगीत का यही जादू था जिसके लिए जयदेव को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया-रेशमा और शेरा (१९७२), गमन (१९७९) और अनकही (१९८५) हिन्दी फिल्मों के लिए यह एक रिकार्ड है। यह देखते हुए की जयदेव का युग सलिल चौधरी, मदन मोहन, शंकर जयकिशन तथा आर डी बर्मन जैसे दिग्गजों का युग था, इन पुरस्कारों का महत्त्व और बढ जाता है। अल्प-स्मृति के इस युग में जब हम महान कहे जाने वाले संगीतकारों के गाने भी हम ६ महीने से ज्यादा याद नहीं रख पाते, संगीत के इस प्रतिमान को सुनना यादों की सुरीली गलियों से गुजरने का सा अनुभव है। आइये सुनते है जयदेव की अलग अलग रंगों वाली तीन संगीत रचनाएँ-----






Saturday, February 14, 2009

मुझे ले चलो आज फ़िर उस गली में...............


समय के रूप आकार के बारे में कभी सोचिये। अब या तो यह बेकार की बात लगेगी या फ़िर बहुत जटिल विश्लेषण। पर कभी सोचिये। मुझे लगता है समय भी पानी की लहरों की तरह है। कभी पलट कर न आने के बावजूद पलट कर आने का एहसास कराती। हर नई लहर पर आभास मानो पिछली लहर ही लौट आई हो। क्या आपको एसा नहीं लगता। ज़नाब ठहरे पानी में एक कंकड़ फेंक कर तो देखिये। क्या क्या लौट कर आता है। आदमीं शायद अपने भीतर ही जीता है। बस समय के साथ उसका क्षितिज विस्तृत होता जाता है। जिन रास्तों से हम गुजरते हैं शायद वे रास्ते भी हमारे साथ साथ चलते रहते हैं। कभी पलट कर देखने भर की जरूरत है। बसंत और पतझड़ के मिले जुले रंगों वाली एक तस्वीर साथ चलती मिलेगी। तो फ़िर आइये सुनिए रफी साहब की आवाज़ में ये दो गीत और एक बार फ़िर पलट कर देखिये उन्ही गुजर चुकी लहरों की ऑर ........

फ़िल्म- शंकर हुसैन- १९७७, गीत- कमाल अमरोही, संगीत-खय्याम



फ़िल्म
-शराबी-१९६४, गीत- राजेन्द्र कृष्ण, संगीत- मदन मोहन





LinkWithin

Related Posts with Thumbnails