Showing posts with label नुसरत फतह अली खां. Show all posts
Showing posts with label नुसरत फतह अली खां. Show all posts

Sunday, April 19, 2009

प्रेम की कविता के गायक.....


सूफ़ी कविता प्रेम की कविता है और अगर गायक नुसरत जैसा हो तो इस प्रेम कविता को चार चाँद लग जाते है। रूह की जिन गहराइयों को से सूफ़ी कविता निकलती है उन्ही गहराइयों को प्रतिध्वनित करता है बाबा नुसरत का गायन। उनके गायन में एक सम्मोहन सा है और वे ख़ुद भी किसी सम्मोहन में गाते हुए लगते हैं। ऐसी तल्लीनता शायद ही किसी और गायक में मिले। उनके भतीजे और शिष्य राहत नुसरत फतह अली खान , जिन्हें बाबा नुसरत ने १२ साल की उम्र में ही अपनी शागिर्दी में ले लिया था, को भी उनका यह गुन विरासत में मिला है। (यद्यपि आज कल वे कुछ भटक गए से लगते हैं)। आइये आज इन्ही महान गुरु और उसके योग्य शिष्य का गायन सुनते है। पहले बड़े खान साहब की आवाज़ में 'नित खैर मँगा तेरे दम दी....' फ़िर राहत की आवाज़ में ' सानू एक पल चैन न आवे....'





Tuesday, December 23, 2008

ये सोचां सोच के दिल मेरा........

कहते हैं कि वह हर शय में मौजूद है , मगर फ़िर दिखायी क्यों नहीं पाड़ता। उसे खोजने में क्यों जीवन बीत जाता है? जिसे उसका ज्ञान हो गया, वह उसी में खो गया। उसे फ़िर कुछ सुध न रही कि बता सके उसका रंग-रूप, शक्ल-स्वरूप । बताता भी तो क्या, वह तो सारे वर्णन से परे है। कबीर ने तभी तो उसे 'गूंगे का गुड' कहा है। हर तर्क से परे। पूजा वन्दना से परे। हमारी सोच और कल्पना से परे। दुनिया की सब दूरियों से दूर। पर मन लग गया तो बस मन के पास, मन के अन्दर। जहाँ सर झुक गया वहीं उसका घर । ....... इसी ऊहापोह की चर्चा करता यह गीत सुनिए उस्ताद नुसरत फतह अली खां से-

ये
सोचां सोच के दिल मेरा क्यों पारा पारा हो जाता........



Saturday, December 6, 2008

नैना अपने पिया से ......

कुछ दिन पहले सिद्धेश्वर भाई ने अमीर खुसरो के बारे में ठीक ही लिखा था कि ''हिन्दवी' से 'हिन्दी' की यात्रा में इस महान साहित्यकार को हिन्दी की पढ़ने -लिखने वाली बिरादरी ने उतना मान - ध्यान नहीं दिया जितना कि संगीतकारों ने।" तो फ़िर आज इन्ही संगीतकारों की ओर से इस महान साहित्यकार और संगीतकार की दो रचनाएँ मैं आप को सुनवाता हूँ। लेकिन चलिए पहले अमीर खुसरो के कुछ दोहे फ़िर से पढ़े जाय -




खुसरो दरिया प्रेम का, उलटी वा की धार ,
जो उबरा सो डूब गया, जो डूबा सो पार।

खुसरो बाज़ी प्रेम की, मैं खेलूँ पी के संग,
जीत गई तो पीया मेरे, हारी पी के संग।

खुसरो रैन सुहाग की, मैं जागी पी के संग,
तन मोरा मन पीया का दोनों एक ही रंग।

भाई रे मल्लाह जो हमको पार उतार,
हाथ का देवूँगी कंगना, गले का देवन हार।

अपनी छब बनाई के मैं पी के पास गई
जो छब देखि पीहू की मैं अपनी भूल गई।

गोरी सोवे सेज पर मुख पर डारे केश
चल खुसरो घर आपने रैन भई चहुँ देश।

पहले उस्ताद नुसरत फतह अली खान की आवाज़ में - 'रंग'



अब पेश है उस्ताद राशिद खान की आवाज़ में - 'नैना अपने पिया से लगा आई रे....'




हाँ
आमिर खुसरो पर बहुत सारी सामग्री इस वेब साईट पर उपलब्ध है- कभी जाइए-

http://tdil.mit.gov.in/CoilNet/IGNCA/amirmusc.htm


LinkWithin

Related Posts with Thumbnails